बाबा साहब ने विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाला संविधान दिया: अरविंद अनुरागी
हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई बाबा की जयंती
Chhatarpur: गौरिहार तहसील के ग्राम कीरतपुर खुर्द, नट के पुरवा में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कोरी-कोली समाज शाखा छतरपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद अनुरागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहब और तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, फिर केक काटकर जयंती मनाई गई।
छोटे बच्चों और छात्र-छात्राओं को कॉपी-कलम देकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
अरविंद अनुरागी ने कहा कि बाबा साहब ने हमें शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता का अधिकार और विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाला संविधान दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को कॉपी-कलम देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। जिसकी सराहना हो रही है। शिवानी अनुरागी ने कार्यक्रम का संचालन किया। गांव की माताओं, बहनों, बेटियों, बुजुर्गों और युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मौके पर यह सभी रहें मौजूद
कार्यक्रम में इंद्रपाल, मुकेश, दीपक, गया प्रसाद, द्वारका प्रसाद, महेश अंगद, कुबेर पटेल, पंकज, राममिलन अहिरवार, अंजू, श्रद्धा, आस्था, प्रांशी, सुमन, ताजू नट, रामकरण अहिरवार, हरगोबिंद अहिरवार, राम-लखन पाल, कुलदीप पटेल राजकुमार, फूलचंद, मूलचंद,सलीम खान आदि शामिल रहे। गांव में पहली बार हुए इस आयोजन ने शिक्षा और समता का संदेश घर-घर पहुंचाया।
Comments are closed.