महादान के साथ रक्तदान स्वास्थ्य के लिहाज से बड़े फायदे: हरी जीवन
खाला बाजार में रस्तोगी स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा शिविर 26 को
Lucknow: हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की ओर से 26 फरवरी को वृहद रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाज के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि किसी का जीवन बचाना एक बड़ी उपलब्धि है। एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचायी जा सकती है।
सभी रक्तदानाओं को मिलेगा एक डोनर कार्ड
इसके अलावा रक्तदान करने वाले व्यक्ति को कई प्रकार के स्वास्थ्यलाभ भी मिलते हैं। खासबात यह है कि सभी रक्तदानाओं को एक डोनर कार्ड मिलेगा, जिससे उसको जरूरत पड़ने पर रक्त आसानी से मिलेगा। श्री रस्तोगी ने बताया कि केजीएमयू का ब्लड बैंक 26 फरवरी गुरुवार को खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में अपना रक्तदान शिविर लगाएगा।
हर्ष रस्तोगी और चंदन ने समाज के 50 लोगों को भी रक्तदान को किया प्रेरित
समाज के अध्यक्ष राजन रस्तोगी के मुताबिक, चौक स्थित रस्तोगी टोला निवासी हर्ष रस्तोगी और अलीगंज के चंदन ने विशेष प्रयास से अपने समाज के 50 लोगों को भी प्रेरित किया है, जो शिविर में पहुंचकर रक्तदान करेंगे। राजन रस्तोगी का कहना है कि यह प्रथम प्रयास पूरी तरह से सफल होगा। बीते साल चार दिसंबर 2025 को जानकीपुरम स्थित अनूप के आवास पर बैठक में यह सुझाव आया था कि स्वजनों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समय- समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाएं।
अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का अनुरोध
लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज ने अपने सभी इच्छुक स्वस्थ स्वजनों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का अनुरोध किया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि रक्तदान से स्वास्थ्य में कोई भी गिरावट या कमजोरी नहीं आती है। रक्त की आपूर्ति स्वत: ही एक से दो घंटे में हो जाती है।
खून की जरूरत पड़ने पर इनमें से किसी एक से संपर्क किया जा सकता है:-
चंदन रस्तोगी 9140727033
हर्ष रस्तोगी 9919030485
हरी जीवन रस्तोगी 9335914609
Comments are closed.