नए स्वास्थ्य महानिदेशकों से मिला DPRA, फार्मासिस्टों के हितों पर हुई बात-अजय कश्यप

डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन ने नए स्वास्थ्य महानिदेशकों को दी बधाई

146

Lucknow: डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संगठन (DPRA) के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त महानिदेशकों से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्हें कार्यभार ग्रहण करने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी संगठन के कोषाध्यक्ष अजय कश्यप ने दी।

नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक होगी सुदृढ़

Lucknow
Lucknow

अजय कश्यप के मुताबिक, 6 फरवरी को मुलाकात किया गया था। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों का भी उचित ध्यान रखा जाएगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जे. के. सचान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ तीनों नवनियुक्त शीर्ष अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

तीनों DG को प्रेषित की शुभकामनाएं

Lucknow
Lucknow

प्रतिनिधिमंडल ने तीनों अधिकारियों ​डॉ. पवन कुमार अरुण महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ​डॉ. हरिदास अग्रवाल, महानिदेशक, परिवार कल्याण एवं ​डॉ. रंजना खरे महानिदेशक, प्रशिक्षण को उनके नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। ​

ये रहें शामिल

Lucknow
Lucknow

प्रतिनिधिमंडल में ​मुख्य रूप से जनपद शाखा लखनऊ के अध्यक्ष बी.पी. चौधरी, मंत्री राजीव कनौजिया, मीडिया प्रभारी आनंद सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही संगठन के सक्रिय सदस्य सरवन चौधरी, पंकज रस्तोगी एवं एम.पी. रावत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Comments are closed.