DPA प्रतिनिधिमंडल ने दी DG हेल्थ को बधाई, समस्याओं के निस्तारण का मिला आश्वासन
नवनियुक्त DG हेल्थ पवन कुमार अरुण से पदाधिकारियों ने की मुलाकात
Lucknow: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन (DPA) के यूपी अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवनियुक्त DG हेल्थ पवन कुमार अरुण से मिलकर उन्हें बधाई दी। मौके पर डॉ. पवन ने संगठन को संवर्ग से जुड़े मांगों और समस्याओं के निस्तारण के लिए हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।
संवर्ग की वर्तमान समस्याओं और लम्बित मांगों पर हुई चर्चा

अध्यक्ष संदीप बडोला के मुताबिक, डॉ. पवन के साथ संवर्ग की वर्तमान समस्याओं और लम्बित मांगों पर चर्चा हुई। उन्होंने बहुत ही सकारात्मक एवं सार्थक रुचि दिखाई। शीघ्र ही बैठक कर हर संभव सहयोग करने और समय-समय पर संवर्ग की कठिनाइयों के निदान के लिए तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया।
प्रतिनिधमंडल में ये सभी पदाधिकारी रहे शामिल
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के संगठन मंत्री व DPA के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ‘अज्जू भैया’, फार्मेसी कौंसिल के सदस्य शंकर पटेल, प्रवक्ता एस. एम. त्रिपाठी, संगठन के जिला मंत्री विवेक कुमार आदि ने नवनियुक्त DG हेल्थ को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
Comments are closed.