पद्मश्री से अलंकृत वरिष्ठ रंगकर्मी, वैज्ञानिक और फ़िल्म अभिनेता डॉ. अनिल को रस्तोगी समाज ने किया सम्मानित
मेरे जीवन में रस्तोगी समाज का बहुत बड़ा योगदान- डॉ. अनिल रस्तोगी
Lucknow: लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज ने
पद्मश्री से अलंकृत वरिष्ठ रंगकर्मी, वैज्ञानिक और फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी का सम्मान किया। इसके लिए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. अनिल के निवास पर पहुंचे हुए थे। उन्हें पुष्पगुच्छ, दुशाला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेरे जीवन में रस्तोगी समाज का बहुत बड़ा योगदान

इस अवसर पर डॉ. अनिल ने समाज से जुड़ी खट्टी-मीठी यादों को भी साझा किया। उन्होंने रस्तोगी समाज द्वारा सम्मानित किए जाने पर अपने को गौरवान्वित महसूस किया और बताया कि अभिनय के क्षेत्र में आज जो कुछ भी हूँ, वह बचपन में रस्तोगी समाज द्वारा किए जा रहे थियेटर में अभिनय करने से ही हूँ।
थियेटर में काम नहीं करता तो शायद मैं आज यहाँ नहीं होता…
उन्होंने कहा कि अगर उस समय थियेटर में काम नहीं करता तो आज शायद मैं यहाँ नहीं होता। डॉ. अनिल ने बताया कि उनके बड़े भाई स्वर्गीय श्री चंद्र किशोर जी ने अपना जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। आज मैं जो भी थोड़ा बहुत काम कर रहा हूँ, वह बड़े भाई साहेब की प्रेरणा से ही संभव हुआ है।
डॉ. अनिल को सम्मानित करने वालों में ये सभी प्रमुख पदाधिकारी रहें शामिल

लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज के अध्यक्ष राजन, रस्तोगी स्वास्थ्य परीक्षण समिति के अध्यक्ष दीपक, दर्पण समिति के अध्यक्ष गिरीश, स्टार्टअप के अध्यक्ष सुधांशु, लखनऊ समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव, महामंत्री प्रदीप एवं संरक्षक हरी जीवन ने डॉक्टर अनिल को सम्मानित किया।
Comments are closed.