नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपने संगठन के संस्थापक सदस्य को दी श्रद्धांजलि

नगर निगम मुख्यालय में संगठन कार्यालय में आयोजित हुई शोकसभा

88

Lucknow: नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपने संगठन के संस्थापक सदस्य रहे स्व. अरविन्द कुमार ‘रूप जी’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में बने संगठन के कार्यालय में मंगलवार को आयोजित शोकसभा में उनके कर्मचारी समाज में किये गये योगदान को भी याद किया गया। यह जानकारी संगठन मंत्री अर्जुन यादव ने दी।

संस्थापक सदस्य के साथ ही संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे स्व: रूप जी 

अर्जुन यादव के मुताबिक, स्व: रूप जी नगर निगम कर्मचारी संघ के संस्थापक सदस्य के साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। उन्होंने संगठन को बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। शोकसभा में उनकी बातों पर भी चर्चा की गई और संगठन हित में किए गए कार्यों को भी याद किया गया। सभा में स्वर्गीय रूप जी के देहांत पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कर्मचारियों ने उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व दो मिनट का मौन भी धारण किया। कर्मचारी संघ ने स्वर्गीय रूप जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को हमेशा याद रखने का संकल्प भी लिया।

इन कर्मचारी संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

शोक-सभा में जवाहर भवन इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीष कुमार पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विद्युत सुरक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन गौड़ आदि शामिल हुए।

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

वहीं नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक रामचंदर यादव, अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री शमील एख़लाक़, मो. शोएब, हेमन्त कुमार, उपाध्यक्ष सुखदेव यादव, मिर्ज़ा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी, रेखा यादव मंत्री, ज़ाकिर अली सहायक मंत्री, यश विजय प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री-2 निखिलेश खरे, कार्यालय मंत्री शत्रोहन लाल, सलाहकार अब्दुल तनवीर, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, मनीष चंद्र पाल, मो. शमशाद, कार्यकारिणी सदस्य पवन पाल आदि उपस्थित रहे।

इन्होंने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

इसके अलावा पूर्व उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, नगर महापालिका कर्मचारी संगठन अध्यक्ष ओम् प्रकाश उप्रेती, आर.आर. सेंट्रल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के महामंत्री मो. इरशाद, अशोक प्रसाद, मो. राशिद, बैजनाथ यादव, संगीता श्रीवास्तव, मो.अली, रचित कुमार आदि मौजूद रहे। नगर निगम के सभी ज़ोन कार्यालय, आर.आर., उद्यान और स्वास्थ्य विभाग से सैकड़ों की संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments are closed.