शिविर में 132 सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

ब्लड टेस्ट, ECG तथा वरिष्ठ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

2,614

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के इंडोर अस्पताल में सोमवार को आयोजित शिविर में कुल 132 सेवानिवृत्त रेल कर्मियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। जिसमें ब्लड टेस्ट, ECG तथा वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।

संक्रमण से बचाव के लिए 111 लाभार्थियों का न्यूमोकोकल टीकाकरण

Lucknow
Lucknow

 

इसके अतिरिक्त संक्रमण से बचाव की दिशा में कुल 111 लाभार्थियों का न्यूमोकोकल टीकाकरण भी सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को सीजनल फ्लू से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की गई तथा उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत रूप से जागरूकता प्रदान की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वच्छता, संतुलित आहार एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच के महत्व पर भी बल दिया गया। सेवानिवृत्त रेलवे लाभार्थियों के लिए आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य जाँच एवं टीकाकरण शिविर का नेतृत्व अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मी सरकार ने किया।

लखनऊ मंडल अपने सेवानिवृत्त कर्मियों व लाभार्थियों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों व लाभार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Comments are closed.