Lucknow: आरोग्य मेले में 4,509 लोगों को मिला इलाज, CMO समेत अफसरों ने किया निरीक्षण
मेले में पंजीकरण, जांच, उपचार, दवा और परामर्श सहित सभी सेवाओं का लिया जायजा
Lucknow: राजधानी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 4509 लोगों को इलाज मिला। जिसमें 1715 पुरुष, 2097 महिला और 697 बच्चे शामिल रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित होने वाले इस मेले का CMO के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
CMO ने औरंगाबाद साले नगर और किला मोहम्मदी का किया निरीक्षण

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि इसी क्रम में CMO डॉ. N.B. सिंह ने औरंगाबाद साले नगर और किला मोहम्मदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (बीपीएम) और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) ने विभिन्न क्षेत्रों ने आयोजित होने वाले आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।
आरोग्य मेला सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण पहल

CMO ने कहा कि यह आरोग्य मेला सरकार की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायी जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मेले में पंजीकरण, जांच, उपचार, दवा और परामर्श सहित सभी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लाभार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
Comments are closed.