लखनऊ मण्डल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के सभी विजेता सम्मानित

मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को दी बधाई

50

Lucknow, Mukesh Kumar: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया है। मण्डल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में DRM सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनगार ने सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सतर्कता जागरूकता ईमानदारी की भावना को बढ़ाती है: DRM

Lucknow
Lucknow

मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सतर्कता जागरूकता न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को सुदृढ़ करती है, बल्कि अपने कार्य के प्रति उत्तरदायित्व एवं ईमानदारी की भावना को भी बढ़ाती है। उन्होंने कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे दैनिक कार्यों में सतर्कता एवं नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन की प्रगति में सक्रिय योगदान दें।

27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित किया गया था सतर्कता जागरूकता अभियान

प्रतियोगिताओं में विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान “Vigilance: Our Shared Responsibility” विषय पर क्विज़, निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग, पैनल डिस्कशन तथा पोस्टर मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत सभी अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों की लिस्ट

सफल प्रतिभागियों की लिस्ट
सफल प्रतिभागियों की लिस्ट

Comments are closed.