Balrampur Hospital: ‘वन्देमातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर हुआ सामूहिक गान

ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में एक ज्वलंत नारा बना

159

Lucknow: राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल स्थित DPA एसोसिएशन कार्यालय पर फार्मेसिस्टों ने झण्डारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत का गान किया।

देशभक्ति की भावना बाद में वंदे मातरम में अभिव्यक्त हुई

इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाते हुए हम उस राष्ट्रीय गीत का सम्मान कर रहें हैं, जो राष्ट्रीय जागरण का एक शक्तिशाली प्रतीक बन गया था और ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष में एक ज्वलंत नारा बना। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की वह भावना, जो बाद में वंदे मातरम में अभिव्यक्त हुई, वही भावना थी, जिसने 1857 के विद्रोह के दौरान राष्ट्र को सर्वप्रथम प्रज्वलित किया था।

मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट व कर्मचारी रहे शामिल

इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट मनमोहन मिश्रा, फार्मेसिस्ट पवन कुमार, अखिल सिंह, उमेश सत्यबली, सुभाष श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी, केके सिंह, जसवंत राव, प्रेम कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed.