छठ महापर्व की तैयारी को लेकर अमित खरखड़ी सक्रिय

समितियों संग की समीक्षा बैठक

75

नई दिल्ली:

निगम पार्षद एवं दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के डिप्टी चेयरमैन अमित खरखड़ी ने आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अपने वार्ड की सभी छठ समितियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पर्व की व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अमित खरखड़ी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आस्था और श्रद्धा के इस महापर्व में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी कर ली जाए।

उन्होंने बताया कि पूजा स्थल तैयार करने के लिए घाटों की खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी समितियों को आवश्यकता अनुसार लाइटें भी उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही, अमित खरखड़ी ने अपने निजी स्तर पर सभी छठ समितियों को सहायता राशि प्रदान की, जिससे तैयारियों को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

अमित खरखड़ी ने कहा, “छठ महापर्व संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इसका आयोजन श्रद्धालुओं के लिए सहज, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में होना चाहिए। निगम और प्रशासनिक टीमें पूरी तत्परता से काम कर रही हैं ताकि यह पर्व भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हो।”

अंत में उन्होंने सभी समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “यह पर्व तभी सफल होगा जब हम सब मिलकर इसे स्वच्छ, सुरक्षित और सुसंगठित तरीके से मनाएं।”

Comments are closed.