जमीन कब्जा करने वालों का हमला, सरेआम पीटते रहे दबंग, देखती रही पुलिस!

भिटौली कलां चौराहे पर भी हुई मारपीट, पुलिस ने नहीं किया बचाव

271

Barabanki: सतरिख इलाके के जरुआ गांव में रविवार को जमीन कब्जे को लेकर चल रहे पैमाइश के दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दबंगों की तरफ से ईंट, गुम्मा और सरिया, डंडे चले।

हमले में आधा दर्जन के करीब लोग घायल

हथियारों से लैस दबंगों ने हमला बोल दिया, जिसमें दूसरे तरफ के आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। यह हमला यहीं तक नहीं रुका दबंगों ने भिटौली कलां चौराहे पर भी मारपीट की। इस दौरान पास में खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बताया जा रहा है कि डायल 112 के दोनों सिपाही थे। दोनों ने विवाद को सुलझाने का भी प्रयास नहीं किया।

श्यामू ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर उस पर बना रखा है मकान

बताया जा रहा है कि श्यामू ने दूसरे की जमीन पर कब्जा कर उस पर घर बना रखा है। वहीं पीड़ित पक्ष इस जमीन पर अपना कब्जा लेने के वर्षों से पैमाइश करा रहा है। इसी तरह रविवार को भी इस जमीन की पैमाइश चल रही थी। इसी बीच दबंग श्यामू, भाई अजय अपने बाहरी हथियार से लैस साथियों संग दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।

तहरीर के आधार पर चल रही जांच

हमले में श्याम लाल, दिलीप, अमन समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। श्यामलाल ने तहरीर भी दी है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी सतरिख धीरेन्द्र के मुताबिक, घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इससे पहले भी कई बार कर चुके हैं मारने का प्रयास

साथ ही दबंग खनन से भी संबंध रखते है।पीछे बीते वर्ष ग्राम प्रधान तिंदवानी के ऊपर भी हमला किया था। आरोप है कि यह सभी रात के समय सरकारी जमीन से मिट्टी भी चोरी करते हैं। जिससे पुलिस और राजस्व विभाग बेखबर है।

Comments are closed.