सिविल अस्पताल में शुरू हुआ रेबीज जागरूकता सप्ताह, मरीजों के परिजनों को दी गई जानकारी

अस्पताल में निःशुल्क रेबीज वैक्सीन हमेशा उपलब्ध-CMS

682

Lucknow: सिविल अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर रेबीज जागरूकता सप्ताह शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन रविवार को मरीजों के परिजनों को रेबीज से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

सबसे पहले घाव को 15 मिनट तक साबुन से बहते पानी में धुलना आवश्यक: CMS

अस्पताल के CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कभी भी कुत्ता, बिल्ली आदि जानवरों के काटने पर सबसे पहले घाव को 15 मिनट तक साबुन से बहते पानी में धुलना आवश्यक है। उसके बाद चिकित्सक से संपर्क कर टीकाकरण अनिवार्य है। इससे जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में निःशुल्क रेबीज वैक्सीन हमेशा उपलब्ध है। सिविल अस्पताल मरीजों के लिए हमेशा, हरपल तैयार है।

जागरूकता डेस्क को फार्मासिस्ट टीम ने किया संचालित

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश पर अस्पताल में “Now: You, Me, Community” विषय के अनुरूप जागरूकता डेस्क स्थापित किया गया है। अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, CMS डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं MS डॉ. SR सिंह के निर्देशन में फार्मेसिस्ट टीम ने इस डेस्क को संचालित किया। डेस्क पर जागरूकता के लिए पोस्टर्स, बैनर लगाए गए हैं। पेंपलेट का भी वितरण किया गया। आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को रेबीज के रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी दी गई।

 

 

Comments are closed.