लखनऊ मण्डल के रेलकर्मियों ने स्वच्छता रैली से किया जागरूक, मोटू-पतलू बने रहे आकर्षण के केन्द्र
रेलवे परिसरों में गंदगी न फैलाने, कूड़ेदान का प्रयोग करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए किया प्रेरित
Lucknow, (Mukesh Kumar): लखनऊ स्टेशन पर शुक्रवार को सफाई एवं रेल कर्मियों ने “स्वच्छता जागरूकता रैली” निकाली।इस मौके पर लोकप्रिय कार्टून पात्र मोटू-पतलू की मौजूदगी ने रैली को और भी आकर्षक बना दिया।
रैली के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता के महत्व को समझाया

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत ये सभी कार्यक्रम आयोजित किये गए। रैली के दौरान स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। साथ ही यात्रियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें रेलवे परिसरों में गंदगी न फैलाने, कूड़ेदान का प्रयोग करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
लखनऊ मण्डल के इन सभी स्टेशनों, कालोनियों में भी निकली रैली
इसी क्रम में लखनऊ मण्डल के वाराणसी, अयोध्या धाम, रायबरेली सहित सभी प्रमुख स्टेशनों एवं अस्पतालों एवं कॉलोनियों में भी “स्वच्छता जागरूकता रैली” निकालकर जागरूक किया गया। रैली के दौरान पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से यात्रियों और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सहयोग देने का आह्वान किया गया।
स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह

रेल प्रशासन ने इस अवसर पर सभी यात्रियों एवं नागरिकों से स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है। साथ ही “स्वच्छ रेल – स्वच्छ भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की है।
Comments are closed.