अब और स्पष्ट होंगे EVM बैलेट पेपर, बिहार से शुरू होगी नई व्यवस्था

189

नई दिल्ली,

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) बैलेट पेपर के डिज़ाइन में अहम बदलाव किए हैं। अब पहली बार उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें बैलेट पेपर पर छपेंगी।

चुनाव आयोग ने बताया कि नई व्यवस्था की शुरुआत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से होगी। उम्मीदवारों की तस्वीर में चेहरा तीन-चौथाई हिस्से तक रहेगा ताकि मतदाता आसानी से पहचान सकें।

इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक ही प्रकार और बड़े फ़ॉन्ट में छापे जाएंगे। क्रम संख्या अंतरराष्ट्रीय रूप में भारतीय अंकों में होगी और फ़ॉन्ट आकार 30 बोल्ड रखा जाएगा। बैलेट पेपर 70 GSM मोटाई वाले कागज़ पर छपेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए गुलाबी रंग के पेपर का प्रयोग किया जाएगा।

चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम पिछले छह महीनों में किए गए 28 सुधारात्मक उपायों में से एक है, जिनका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को और सरल और विश्वसनीय बनाना है।

Comments are closed.