उत्तर रेलवे की नई पहल: ट्रेन सेवा को सिर्फ सफर नहीं, उत्सव बना दिया

यात्रियों पर स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने की पुष्पवर्षा

162

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ/अयोध्या:

(मुकेश कुमार)

रेलवे अब सिर्फ यात्रा का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यात्रियों के स्वागत-सम्मान का माध्यम भी बन रहा है। कुछ ऐसा ही नज़ारा सोमवार को लखनऊ और अयोध्या कैंट स्टेशनों पर देखने को मिला, जब 09201 भावनगर–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का पहुंचने पर यात्रियों का फूलों की वर्षा और माल्यार्पण से भव्य स्वागत किया गया।

स्काउट्स ने आयोजन को और भी खास बनाया

Ayodhya
Ayodhya

रेलवे की इस अनूठी पहल का उद्देश्य था— यात्रियों को विशिष्ट अनुभव देना और कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना। उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

यात्रियों पर स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने की पुष्पवर्षा

Ayodhya
Ayodhya

लखनऊ स्टेशन पर जहां यात्रियों पर स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने पुष्पवर्षा की, वहीं ट्रेन के लोको पायलट का सम्मान खुद वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी और स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार ने माल्यार्पण कर किया। अनुशासित तरीके से बच्चों ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की और कर्मचारियों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि रेलवे हर कदम पर अपने लोगों के साथ है।

अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही दृश्य रहा

Ayodhya
Ayodhya

अंतिम गंतव्य अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही दृश्य रहा— यात्रियों और क्रू को वहां भी उतनी ही आत्मीयता से स्वागत मिला। फूल, माला और मुस्कुराते चेहरे इस बात का प्रतीक थे कि रेलवे अब सेवा में सिर्फ तकनीकी नहीं, संवेदनशीलता और सम्मान भी जोड़ रहा है। इस पहल ने यात्रियों को यह महसूस कराया कि वे सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण अतिथि हैं। साथ ही, लोको पायलट और ऑनबोर्ड स्टाफ को मिला यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम को सार्वजनिक रूप से सराहने का सुंदर उदाहरण बन गया।

जो शायद हर गाड़ी में रोज़ न हो….

Ayodhya
रेलवे की यह पहल यात्रियों और कर्मचारियों के बीच विश्वास और आत्मीयता का पुल बनाती दिखाई दी एक ऐसा कदम, जो शायद हर गाड़ी में रोज़ न हो, लेकिन इसकी प्रेरणा लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

 

Comments are closed.