5300 फार्मासिस्टों की सीनियरिटी लिस्ट जारी, जताया हर्ष
करीब 17 वर्ष से लंबित मांग हुई पूरी: अजय पाण्डेय
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में तैनात करीब 5300 फार्मासिस्टों की सीनियारिटी लिस्ट जारी की है। इस पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों का आभार जताना शुरू कर दिया है।
DPA के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने बलरामपुर अस्पताल की निदेशक को बुक देकर जताया आभार
Related Posts
इसी क्रम में शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री एवं DPA के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय ने बलरामपुर अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या को बुक देकर आभार जताया। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम, प्रमुख सचिव, डीजी हेल्थ को आभार जताया जाएगा, इनके प्रयास से 17 वर्षों से लंबित मांग पूरी हुई है।
सीनियरिटी लिस्ट जारी होना कार्यकारिणी की बहुत बड़ी उपलब्धि
सीनियरिटी लिस्ट जारी करवाना फार्मेसिस्ट संवर्ग वर्तमान प्रदेश कार्यकारणी की प्राथमिकता में शामिल था, यह प्रदेश कार्यकारिणी की बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के अनुसार वर्तमान प्रदेश कार्यकारणी के अथक प्रयास से आखिरकार सफलता मिली है।
Comments are closed.