बाराबंकी: बालिका इंटर कॉलेज की 150 से अधिक छात्राओं के स्वच्छता एवं दांतों की हुई जांच, IMA लखनऊ व KGMU ने लगाया निःशुल्क शिविर

IMA लखनऊ शाखा की अध्यक्षा डॉ. सरिता सिंह ने किया उद्घाटन

175

इंडिन्यूज लाइन, बाराबंकी:
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ (IMA) एवं KGMU के डॉक्टरों ने बाराबंकी में नि:शुल्क शिविर लगाकर 150 से अधिक छात्राओं के स्वच्छता एवं दांतों से संबन्धित बीमारियों की जांच की। साथ ही इन बीमारियों को विस्तार से उन्हें जानकारी देते हुए इलाज भी बताए।

IMA लखनऊ शाखा की अध्यक्षा डॉ. सरिता सिंह ने किया उद्घाटन

बाराबंकी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बीते शनिवार को शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन IMA लखनऊ शाखा की अध्यक्षा डॉ. सरिता सिंह ने किया। मौके पर सचिव डॉ. संजय सक्सेना समेत अन्य चिकित्सक भी शामिल रहे।

स्वच्छता व दांतों से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए नियमित ब्रश करना, फ्लॉस करना और स्वस्थ आहार लेना महत्वपूर्ण

डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि छात्राओं में स्वच्छता और दांतों से संबंधित बीमारियों से बचने के लिए, नियमित रूप से ब्रश करना, फ्लॉस करना और स्वस्थ आहार लेना महत्वपूर्ण है। दांतों की सडऩ, मसूड़ों की बीमारी, और सांसों की बदबू जैसी समस्याएं खराब मौखिक स्वच्छता के कारण हो सकती हैं। समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच करवाना भी आवश्यक है।

Comments are closed.