इंडिन्यूज लाइन लखनऊ:
आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश में 27 हज़ार प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ “स्कूल बचाओ अभियान” चला रही है। इसी के तहत सोमवार को अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल ने नेतृत्व में कई पदाधिकारी लखनऊ के बक्शी का तालाब (BKT) विधानसभा के गांव सरैया प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे थे। सभी ने बच्चों और अभिभावकों के साथ गांव में पदयात्रा की।
अब स्कूल दो किलोमीटर दूर हो गया, रास्ता खराब है, छोटे- छोटे बच्चे इतनी दूर स्कूल नहीं जा सकते
इस अवसर पर विनय पटेल ने स्कूल के बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि अब स्कूल दो किलोमीटर दूर हो गया है। रास्ता खराब है, छोटे- छोटे बच्चे इतनी दूर स्कूल नहीं जा सकते हैं, इसलिए कई बच्चों की पढ़ाई छूट जा रही है। स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्कूल बंद हो जाने से अभिभावक परेशान और चिंतित हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे अभिभावक
उनका कहना है कि स्कूल दूर हो जाने से और सुरक्षा की दृष्टि से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। भाजपा सरकार ने गलत फैसला लिया है। हम सब इसके खिलाफ हैं। लोगों में इस फैसले के खिलाफ गुस्सा है लोग आक्रोशित हैं। भारी वाहनों से सड़क पार करना बच्चों के जीवन से खिलवाड़ है, आख़िर क्या गुनाह है इन मासूमों का? जबकि RTE का एक्ट कहता है कि एक किलोमीटर के दायरे में ही सरकारी स्कूल होना चाहिए।
दलित शोषित और पिछड़ी जाति के लोगों के साथ भेदभाव: महेन्द्र सिंह
प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह सिंह ने कहा कि दलित शोषित और पिछड़ी जाति के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी जी से कहना चाहता हूं कि इस गांव में आकर देखिए, आपने किस तरह से इन बच्चों का भविष्य बर्बाद किया है। किस तरह बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया है।
महेंद्र सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 27000 प्राथमिक स्कूलों को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह फैसला गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने वाला है। आम आदमी पार्टी हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए इस तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
बंद स्कूल को दोबारा खुलवाने के लिए तेज होगा जन आंदोलन
बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि “स्कूल बचाओ अभियान” के माध्यम से पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी और हर बंद स्कूल को दोबारा खुलवाने के लिए जन आंदोलन तेज़ किया जाएगा।
AAP की उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग:
-बंद किए गए सभी प्राथमिक विद्यालयों को तुरंत पुनः चालू किया जाए।
-स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा दी जाए।
-शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए स्कूल और शिक्षकों की भर्ती की जाए, न कि स्कूलों को बंद किया जाए।
AAP के अभियान से जुड़ने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के संघर्ष में हिस्सा लेने की अपील
पार्टी ने सभी अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के इस संघर्ष में हिस्सा लेने की अपील की।
ये सभी रहे शामिल
इस दौरान महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, नूर सिद्धकी,पंकज यादव, ललित वाल्मीकि, माजिद, अनित रावत, सलमान सहित कई लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.