लखनऊ नगर निगम के सभी जोनों, स्कूलों में पीने के पानी आदि के व्यवस्था की मांग, कर्मचारी नेता बोलें- भीषण गर्मी में हो रही परेशानी

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को भेजा पत्र

368

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों, स्कूलों एवं मार्ग प्रकाश विभाग में पीने के पानी, कुर्सियों एवं पंखे- कूलर आदि के समुचित व्यवस्था की मांग की गई है। इसके लिए उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। यह जानकारी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने सोमवार को दी।

भीषण गर्मी में कर दाता व आम जनता के पीने के लिए साफ पानी व बैठने के लिए कुर्सियां एवं पंखे-कूलर आदि नहीं हैं

राजेश सिंह ने पत्र के माध्यम से बताया कि इस भीषण गर्मी में सभी जोन कार्यालयों में टैक्स जमा करने के लिए कर दाता व आम जनता रोजाना पहुंचती है। ऐसे में उनके पीने के लिए साफ पानी व बैठने के लिए कुर्सियां एवं पंखे-कूलर आदि नहीं हैं।

निगम के स्कूलों एवं मार्ग प्रकाश विभाग का भी यही हाल
यही हाल निगम के स्कूलों एवं मार्ग प्रकाश विभाग का भी है। राजेश सिंह ने नगर आयुक्त से सभी जोन कार्यालयों, स्कूलों एवं मार्ग प्रकाश विभाग में पहले से खराब पड़े वॉटर कूलर, पंखों, कुर्सियों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। साथ ही जरूरी जगहों पर भी इन्हेंं उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

Comments are closed.