उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल: संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेलकर्मी सम्मानित, DRM ने किया सम्मान
इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ: DRM
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM ने सोमवार को संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित इन कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। DRM ने कहा कि इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है।
रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि: DRM
Related Posts
इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है। DRM ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
Comments are closed.