लखनऊ मंडल के DRM ने वाराणसी कैंट व लोहता में वाशिंग लाइन का किया निरीक्षण, पेयजल व साफ-सफाई आदि पर जोर

गर्मियों में पटरियों पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए विशेष सतर्कता एवं सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश

118

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने वाराणसी कैंट स्टेशन व लोहता स्थित वाशिंग लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने काशी स्टेशन पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों व चार लाइन ब्रिज के कार्यों को भी देखा। साथ ही लखनऊ से वाराणसी रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के माध्यम से संरक्षा मानकों की समीक्षा भी की।

गर्मियों में पटरियों पर पड़ने वाले प्रभावों को देखते हुए विशेष सतर्कता एवं सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश

DRM ने कैंट स्टेशन पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिक्षेत्र में स्थित रेलपथ की संरक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने गर्मियों में पटरियों पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान रखते हुए संबंधित विभागों को विशेष सतर्कता एवं सावधानी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, ट्रेन संचालन एवं आधारभूत ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क) की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां यार्ड में बरसात के दिनों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए ‘यार्ड ड्रेनेज’ के कार्य को भी देखा।

यात्री सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन

DRM ने कैंट स्टेशन के मास्टर प्लान के तहत किये जा रहे कार्यों एवं प्लेटफॉर्म संख्या 10 एवं 11 पर यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ करने और श्रद्धालुओं एवं आम यात्रियों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया।

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त शेड के निर्माण व अन्य व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश

DRM ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त शेड के निर्माण, वाटर बूथ और शौचालय बनाने, पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर करने की बात कही। स्टेशन के तीन एवं चार प्रवेश द्वार पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया।

पेयजल, प्रतीक्षालय, फैन, साफ-सफाई आदि पर जोर


उन्होंने भीषण गर्मी में पेयजल, प्रतीक्षालय, फैन, साफ-सफाई आदि की जानकारी लेते हुए इनके निरंतर विस्तार पर जोर दिया। मौके पर सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी समेत अफसर व कर्मी मौजूद रहे।

Comments are closed.