प्रशिक्षु रेलवे अधिकारियों ने CM से की मुलाकात, योगी बोलें- तकनीकों से रेलवे प्रणाली को बेहतर बनाएं
मुख्यमंत्री ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे इन युवा अधिकारियों को दीं अपनी शुभकामनाएं
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)
भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (यातायात) के 13 परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक दल ने अतिरिक्त महानिदेशक संजय त्रिपाठी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। CM ने भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे इन युवा अधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
घनी आबादी वाले यूपी में आर्थिक विकास को गति देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जैसे गतिशील और घनी आबादी वाले राज्य में आर्थिक विकास को गति देने, क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाने और समावेशी विकास में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि वे नवाचार को अपनाएं और उभरती हुई तकनीकों का उपयोग करके यात्री सेवाओं, सुरक्षा और संपूर्ण रेलवे प्रणाली की दक्षता को बेहतर बनाएं।
Related Posts
Comments are closed.