लखनऊ: अपर नगर आयुक्त से कर्मचारियों के हितों का मिला आश्वासन, अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर निगम अधिनियम देते हुए किया स्वागत

नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

164

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और नगर निगम का विकास होगा। नम्रता सिंह ने भी नगर निगम के विकास और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने दी।

आपसी सौहार्द को बढ़ाते हुए वार्ता, उपहार स्वरूप संघ के अध्यक्ष ने अपर नगर आयुक्त को नगर निगम अधिनियम देते हुए किया स्वागत
शमील एखलाक ने बताया कि पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द को बढ़ाते हुए वार्ता की तथा उपहार स्वरूप संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने अपर नगर आयुक्त को नगर निगम अधिनियम देते हुए स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर नम्रता सिंह ने पदाधिकारियों से बातचीत की और नगर निगम में तैनात कर्मचारियों के हितों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री राम अचल ने नम्रता सिंह के साथ मिलकर काम करने और नगर निगम के विकास एवं कर्मचारी हित में योगदान देने का आश्वासन भी दिया।

मौके पर यह पदाधिकारी व कर्मचारी रहे शामिल
मौके पर संरक्षक रामचन्द्र यादव, उपाध्यक्ष मो. शोएब, हेमंत कुमारए मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा, मिर्जा इरशाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, निखिलेश खरे, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, जाकिर अली, कार्यालय प्रभारी शत्रोहन लाल, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, मनीष चन्द्र पाल, मो शमशाद सुखदेव यादव, पवन पाल मौजूद रहे।

Comments are closed.