लखनऊ: ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ की महासचिव बनीं सुषमा खर्कवाल, बोलीं- यह मेरे लिए सम्मान की बात
संगठन को महापौर सुषमा खर्कवाल पर पूरा भरोसा: AICM
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें देशभर के महापौरों के संगठन ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स’ (AICM) का महासचिव नियुक्त किया गया है। काउंसिल ने सुषमा खर्कवाल की कार्यकुशलता, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता की सराहना की है। साथ ही कहा गया है कि संगठन को उन पर पूरा भरोसा है।
महापौर अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ करेंगी: AICM
वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन उच्चतम स्तर की व्यावसायिकता और जिम्मेदारी के साथ करेंगी। AICM के सचिव ने महापौर खर्कवाल का संगठन में स्वागत करते हुए उनके बहुमूल्य योगदान की अपेक्षा जताई है।
Related Posts
Comments are closed.