लखनऊ: नगर आयुक्त वार्ता से कर्मचारियों की मांगों का करेंगे निस्तारण, संघ अध्यक्ष व महामंत्री समेत पदाधिकारियों ने भेंट किया बोनसाईं पौधा
अधिकारी एवं कर्मचारी और अधिक ऊर्जा से देंगे अपना योगदान
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को नव-नियुक्त नगर आयुक्त से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हे लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। वहीं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने वार्ता के माध्यम से कर्मचारियों के मांगों के निस्तारण पर सहमति जताई। कर्मचारी संघ के लखनऊ अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं महामंत्री राम अचल सहित सभी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को संस्था एवं कर्मचारियों की समृद्धि एवं प्रगति का प्रतीक बोनसाईं पौधा भी भेंट किया।
निगम प्रशासन के आशा अनुरूप पूर्व की तरह और ऊर्जा के साथ काम करेंगे कर्मचारी
Related Posts
यह जानकारी कर्मचारी संघ के कार्यालय प्रभारी शत्रोहन लाल बाल्मीकि ने दी। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर आयुक्त को आश्वस्त किया कि निगम प्रशासन के आशा अनुरूप पूर्व की भांति अधिकारी एवं कर्मचारी और अधिक ऊर्जा व आपसी सामंजस्य से अपना योगदान देते रहेंगे। जिससे नागरिकों में संस्था व कर्मचारियों की छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके। कर्मचारियों की लम्बित मांगों का निराकरण वार्ता के माध्यम से किये जाने के आश्वासन पर सभी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के प्रति आभार जताया।
Comments are closed.