यूपी के परिवहन विभाग में व्हाट्सएप आधारित ‘चैटबॉट’ की शुरूआत, सीधे घर बैठे मोबाइल पर मिलेंगी सुविधाएं

आरटीओ कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी मिलेगा छुटकारा

104

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने जनता को सीधे उनके मोबाइल फोन पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट सेवा की शुरूआत की है। मुख्यालय के सभागार में परिवहन आयुक्त समेत अफसरों ने शुक्रवार को व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट के लिए 8005441222 नंबर जारी किया। आरटीओ कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा।

व्हाट्सएप प्लेटफ़ॉर्म पर 24 घंटे व सातों दिनों जनता को विभाग देगा सेवाएं
व्हाट्सएप प्लेटफ़ॉर्म पर 24 घंटे व सातों दिनों तक जनता को विभाग से सेवाएं मिलेंगी। वाहन और सारथी सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। वाहन पंजीकरण से संबंधित जानकारी व ड्राइविंग लाइसेंस पर भी सूचना मिलेगी। आवेदन की स्थिति की ट्रैकिंग, चालान से संबंधित जानकारी तत्काल उपलब्ध होगी। इसमें कारण, भुगतान लिंक और कानूनी प्रावधान की भी सूचना दी जाएगी।

ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण समेत सभी सुविधाएं मिलेंगी ऑनलाइन
आम सवालों के लिए चरणबद्ध जानकारी मिलेगी। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, स्वामित्व का हस्तांतरण रोड टैक्स भुगतान की भी जानकारी उपलब्ध होगी। व्हाट्सएप पर वास्तविक समय में प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध होगी। हर वर्ग की सुविधा के लिए कई भाषाओं में भी जानकारी को चयन करने की सुविधा दी गई है।

व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है
इस अवसर पर परिवहन आयुक्त ने कहा कि यह व्हाट्सएप चैटबॉट नागरिक कल्याण के लिए तकनीक के उपयोग को दर्शाता है। यह विभाग को आम जनता के और करीब लाता है तथा पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चैटबॉट के लिए अपने फोन से लिखना होगा ‘HI’
चैटबॉट सेवा उपयोग करने के लिए अपने फोन में 8005441222 नंबर सेव करना होगा। और व्हाट्सएप पर ‘HI’ लिखकर भेजने पर सेवा तत्काल सेवा शुरू हो जाएगी।

Comments are closed.