लखनऊ की महापौर ने वृद्धाश्रम में मनाई होली, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, बोलीं- नगर निगम उनकी हरसंभव मदद को तैयार
बुजुर्ग समाज की धरोहर, उन्हें कभी भी अकेला महसूस नहीं होने दें- महापौर
Indinewsline, Lucknow:
लखनऊ की महापौर ने सोमवार को आदिल नगर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग होली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों को गुलाल लगाया और उनके साथ पारंपरिक तरीके से होली भी खेली।
बुजुर्ग समाज की धरोहर, उन्हें कभी भी अकेला महसूस नहीं होने दें- महापौर
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं और हमें उन्हें कभी भी अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों के साथ बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि नगर निगम उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है। श्रीमती खर्कवाल के इस प्रयास से वृद्धाश्रम के बुजुर्ग बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि होली में अपनों का साथ मिलना किसी उपहार से कम नहीं।
बुजुर्गों की देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
Related Posts
इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर होते हैं और हमें उन्हें कभी भी अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों के साथ बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि नगर निगम उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है। श्रीमती खर्कवाल के इस प्रयास से वृद्धाश्रम के बुजुर्ग बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि होली में अपनों का साथ मिलना किसी उपहार से कम नहीं।
महापौर ने इसके माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि बुजुर्गों की देखभाल हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और समाज में मौजूद वृद्धजनों को समय दें और उनके साथ त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त ललित कुमार समेत नगर निगम के जोन सात के जोनल अधिकारी आकाश कुमार, एक्सईएन अशोक यादव, जेडएसओ कुलदीप सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।