UPSRTC: वाहनों के रजिस्ट्रेशन की पुस्तिका अब चिप लगे स्मार्ट कार्ड में मिलेगी- दयाशंकर सिंह
चिप में वाहन व उसके मालिक से जुड़ी मिलेंगी सभी जरूरी जानकारियां
Indinewsline, Lucknow:
उत्तर प्रदेश में अब नए वाहन लेने पर उनके रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC) की पुस्तिका अब चिप युक्त स्मार्ट कार्ड के रूप में मिलेगी। इसकी चिप में वाहन व उसके मालिक से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी। इससे RC के गीले होने, फटने का डर नहीं रहेगा और इसे आसानी से रखा भी जा सकेगा। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे वाहन मालिकों को काफी सहूलियत रहेगी।
Related Posts