शाक-भाजी प्रदर्शनी में दिल्ली डिवीजन को प्रथम व लखनऊ रेल मंडल का दूसरा स्थान, DRM ने दी बधाई
चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में 70वीं अंतर्मण्डलीय पुष्प एवं शाक- भाजी प्रदर्शनी का किया गया था आयोजन
Indinewsline, Lucknow: मुकेश कुमार
शाक-भाजी प्रदर्शनी में दिल्ली डिवीजन को प्रथम, लखनऊ द्वितीय, फिरोजपुर को तीसरा, मुरादाबाद को चौथा व अंबाला मंडल को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को दूसरे स्थान प्राप्त होने पर सभी प्रतिभागियों एवं अधिकारियों- कर्मचारियों को बधाई दी है।
दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद और अंबाला मंडलों के प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
![]()
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के मुताबिक चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में शनिवार को 70वीं अंतर्मण्डलीय पुष्प एवं शाक-भाजी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें दिल्ली, लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद और अंबाला मंडलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। निर्णायक मंडल ने विजेताओं के नामों की घोषणा की।
Related Posts

