UPSRTC ने महाकुम्भ में 8750 बसों के संचालन का बनाया रिकॉर्ड, मंत्री दयाशंकर सिंह बोलें- ‘यह श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई’
महाकुम्भ में UPSRTC श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई
Indinewsline, Lucknow:
प्रयागराज महाकुम्भ के दौरान 8750 बसों का संचालन कर UPSRTC ने एक रिकॉर्ड बनाया। वैसे महा कुम्भ के विभिन्न स्नान पर्वों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुमान के मुताबिक इनकी संख्या तय की गई थी जिसमें मौनी अमावस्या में सबसे अधिक 8750 बसों का संचालन किया गया। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने दी।
महाकुम्भ में UPSRTC श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हुए आस्था के जन समागम महाकुम्भ में UPSRTC श्रद्धालुओं के लिए सारथी साबित हुई। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ- 2025 के प्रथम स्नान पर्व मकर संक्रांति से अंतिम स्नान पर्व महा शिवरात्रि तक निगम बसों और शटल बस सेवा ने आगंतुकों को महाकुम्भ लाने और वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर योगदान दिया।
Related Posts