उत्तर रेलवे के पीसीओएम ने प्रयाग स्टेशन का किया निरीक्षण, कमांड से सभी कार्यवाही को भी देखा
सभी कार्यों की विवेचना करते हुए दिए अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश
Indinewsline, Lucknow: मुकेश कुमार
उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक (पीसीओएम) देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों संग शुक्रवार को लखनऊ मंडल के प्रयाग जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने एकीकृत कमांड सेंटर से स्टेशन पर की जा रही सभी कार्यवाही का अवलोकन करते हुए इसकी कार्य विधि को भी भलीभांति परखा। इस दौरान डीआरएम एस.एम. शर्मा एवं मंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
प्लेटफॉर्म पर सुविधा, भीड़ प्रबंधन के उपायों, सुरक्षा तथा आपात स्थितियों से निपटने के तरीके तथा कार्य प्रणाली को भी जांचा
Related Posts

