लखनऊ नगर निगम कर्मियों को अब नहीं देना होगा जल और सीवर कर, राजेश सिंह बोले- ‘इसके लिए नगर आयुक्त से की गई थी मांग’
लंबे समय से चल रही इस मांग को नगर आयुक्त ने स्वीकार कर लिया
Indinewsline, Lucknow:
नगर निगम कर्मचारियों को अब जल और सीवर कर नहीं देगा होगा। लंबे समय से इसे माफ करने की मांग चली आ रही थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दोनों कर माफ करने के लिए कर्मचारियों को निर्धारित प्रारूप में डिटेल भरकर अपने क्षेत्र के जलकल कार्यालय पर देना होगा।
कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गया था प्रस्ताव
उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में हुई नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में नगर निगम और जलकल कर्मचारियों को भवन, जल और सीवर कर से मुक्त किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके लिए 15 सितंबर 2021 में अनुमति मिल गई थी। इस क्रम में जलकल कर्मचारियों का भवन कर तो माफ कर दिया गया पर जलकल विभाग की उदासीनता से नगर निगम कर्मचारियों का जल और सीवर कर माफ नहीं किया गया।
Related Posts