कासगंज के तिरंगा यात्रा में मारे गए चन्दन के परिजनों को छह साल बाद भी नहीं मिला न्याय, लखनऊ में धरने पर बैठे पिता ने सुनाई आपबीती
कासगंज में वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में चंदन गुप्ता की हुई थी मौत
Indinewsline, Lucknow:
उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिजनों को छह वर्षों बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। इसके लिए परिजन भटकने को मजबूर हैं। तमाम दावों और आश्वासनों के बावजूद पीड़ित परिवार न्याय की आस लगाया हुआ है। कासगंज में वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हिंसा में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी।
पिता ने घटना के बाद किए गए वादे न पूरे होने को लेकर जताई नाराजगी
चंदन गुप्ता के बुजुर्ग पिता विवेक गुप्ता ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बुधवार को न्याय की आस में धरना दिया। यहां उन्होंने घटना के बाद किए गए वादे न पूरे होने को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही न्याय की मांग लेकर जल्द ही सुनवाई किए जाने की बात कही है।
कासगंज में नहीं बना चन्दन के नाम पर चौक, प्रतिमा का नहीं हो पाया अनावरण
Related Posts