Azamgarh: नर्सिंग कॉलेज खरगपुर में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की मनाई जयंती
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने किशोरावस्था के बारे में बच्चों को विस्तार से समझाया।
Azamgarh, Upendra Kumar Pandey:
श्री शक्तिमयी आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं नर्सिंग कॉलेज खरगपुर में मंगलवार को आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस के अवसर पर आयुर्वेद दिवस पर भी चर्चा व परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार संजय पांडेय एवं शिवा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज पांडेय मौजूद रहे थे।
Related Posts