मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा में चला बीजेपी का सदस्यता अभियान
घर-घर जाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता, अभियान से जुड़ने को किया प्रेरित
लखनऊ, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। बूथ संख्या 300 में यह अभियान चला। इस दौरान श्री शर्मा ने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और लोगों को विकसित भारत के लिये इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया।
मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मिलकर करना होगा भाजपा को मज़बूत
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर भाजपा को मज़बूत करना होगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा।
नगर विकास मंत्री ने अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने तथा उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करने को कहा।
Related Posts