वाराणसी कैंट के बाद लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर वेंडरों को मिलेगा QR आधारित ID Card, प्रक्रिया शुरू
स्टेशनों पर अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी रोकथाम करना तथा अधिकृत वेंडरों की पहचान को स्पष्ट और पारदर्शी बनाना इसका उद्देश्य
Lucknow, (Mukesh Kumar): वाराणसी कैंट के बाद उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर कैटरिंग वेंडरों के लिए QR आधारित पहचान पत्र (ID Card) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य स्टेशनों पर अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी रोकथाम करना तथा अधिकृत वेंडरों की पहचान को स्पष्ट और पारदर्शी बनाना है।
कर्मचारियों को मानकीकृत पहचान पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ: सीनियर DCM

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेलवे द्वारा सभी कैटरिंग इकाइयों में तैनात वेंडरों/हेल्परों/कर्मचारियों को मानकीकृत पहचान पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है। इसी प्रक्रिया के तहत लखनऊ मंडल ने 25 अगस्त 2025 से वाराणसी स्टेशन पर कार्यरत सभी कैटरिंग वेंडरों के QR आधारित पहचान पत्र बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। अब सभी को ये QR आधारित ID card उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
QR कोड से युक्त होंगे नए पहचान पत्र

ये नए पहचान पत्र QR कोड से युक्त होंगे, जिसमें संबंधित वेंडर का सभी विवरण अंकित रहेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मंडल के सभी स्टेशनों पर भी कार्यरत कैटरिंग वेंडरों को यह मानकीकृत QR आधारित पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। सीनियर DCM श्री तिवारी ने बताया कि इस पहल से जहाँ यात्रियों को अधिकृत वेंडरों की स्पष्ट पहचान में सहूलियत होगी, वहीं कैटरिंग सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Comments are closed.