UP में कर्मचारी संगठनों को समाप्त करने के खिलाफ सड़क पर उतरा संयुक्त मोर्चा

बाइक रैली से करेंगे विरोध, काम बंद करने की भी चेतावनी

0 233

लखनऊ। संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर संगठनों को समाप्त करने की नीति के खिलाफ प्रदेश भर के कर्मचारी मंगलवार को बाइक रैली निकाल कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर विरोध दर्ज कराएंगे। लखनऊ नगर निगम से यह रैली दोपहर तीन बजे रवाना होगी। जो हजरतगंज, जवाहर भवन से पीडब्ल्यूडी, लोरेंटो, एनेक्सी, सचिवालय, भाजपा कार्यालय होते हुए नगर निगम पर समाप्त होगी।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि लम्बित समस्याओं व स्थान्तरण नीति 2023-24 के पैरा 12 में अनावश्यक संशोधन कर कर्मचारी समाज व उनके संगठनों को समाप्त करने की साजिश की गई है। इसके खिलाफ रैली में राज्य, निकाय, निगम, स्वास्थ्य, शिक्षक, विकास प्राधिकरण, विश्वविद्यालय आदि के कर्मचारी संगठन शामिल होकर विरोध करेंगे।
श्री मिश्र ने कहा कि रैली के बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश व्यापी कार्य बन्दी भी की जाएगी।

Leave A Reply