भाजपा के पक्ष में मतदान को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें- स्वतंत्र देव सिंह
पन्ना प्रमुखों को गर्मी में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर बूथ पर बूथ कमेटी का गठन किया है और हर बूथ पर मतदाता सूची के जरिए हर घर के एक-एक मतदाता की पहचान कर पार्टी इस समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के समूहों को भी प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। ताकि मतदाताओं को वोटिंग के दिन समूहों में अपने घरों से बाहर निकल कर वोट देने के लिए प्रेरित किया जा सके। इससे भाजपा के पक्ष में मतदान को बढ़ाया जा सके। वह शनिवार को आजमगढ़ लोक सभा लालगंज के विधान सभा अतरौलिया में बिंद्राबन मैरिज हॉल में बूथ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने की।
स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि मतदान के दिन पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर नियमित अंतराल पर जांच भी करेंगे कि अपने पक्ष के कितने मतदाता वोट डालने के लिए बचे हैं। उसी आधार पर उनसे वोट देने का आग्रह किया जाएगा। पन्ना प्रमुखों से भी निवेदन किया कि वे लोगों को गर्मी सहते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करें।![]()
Related Posts