Swati Maliwal News : सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

0 164

नई दिल्ली

आप राज्यसभा संसाद  स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने में लगी है। इस मामले को लेकर दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया हैं। भाजपा अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की कर मांग रही है।

वहीं मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि कल एक घटना हुई। अरविंद केजरीवाल के आवास पर बिभव कुमार (अरविंद केजरीवाल के पीए) द्वारा स्वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई। स्वाति मालीवाल ने इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। यह एक निंदनीय घटना है। अरविंद केजरीवाल ने घटना का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Leave A Reply