कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की मांग- तहव्वुर राणा को भी कसाब की तरह जल्दी फांसी पर लटकाया जाए, हाफिज सईद- दाऊद पर भी उठाए सवाल
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी पूछा- मोदी सरकार बताए कि हाफिज सईद और दाऊद आखिर केंद्र सरकार की गिरफ्त से अभी तक बाहर क्यों है?
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भी आतंकी कसाब की तरफ जल्द से जल्द फांसी के फन्दे पर लटकाया जाना चाहिए। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपीए सरकार ने 2008 में ही इस आतंकी की पहचान कर दुनिया के सामने उजागर कर दिया था।
बीजेपी सरकार के ग्यारह साल के कार्यकाल में तहव्वुर राणा कैसे आजाद घूमता रहा?
प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाया कि बीजेपी सरकार के ग्यारह साल के कार्यकाल में यह आतंकी तहव्वुर राणा इतने वर्षो तक कैसे आजाद घूमता रहा। वहीं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने यह भी सवाल पूछा है कि मोदी सरकार बताए कि हाफिज सईद और दाऊद आखिर केंद्र सरकार की गिरफ्त से अभी तक बाहर क्यों है।
मोदी सरकार पर कमजोर विदेश नीति को लेकर कड़ा हमला बोला
राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आतंकवाद की रोकथाम में मोदी सरकार पर कमजोर विदेश नीति को लेकर कड़ा हमला बोला। कहा कि अमेरिका लगातार भारत पर टैरिफ का बोझ लाद रहा है। उन्होनें कहा कि अब तो अमेरिका के द्वारा भारत में दवाओं के आयात पर भी उत्पाद शुल्क लगाए जाने की आशंका चिंताजनक हो उठी है। अमेरिकी टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था और अधिक मंदी से प्रभावित हो रही है।
Related Posts
Comments are closed.