संभल: पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता के बेटे पर बिजली चोरी का मुकदमा, टीम ने मारा छापा तो मचा हड़कम्प
दो लाख का जुर्माना भी लगाया, अभियान के तहत हुई कार्रवाई
संभल/लखनऊ, इंडिन्यूज लाइन।
उत्तर प्रदेश के संभल में सपा के वरिष्ठ नेता अकीलुर्रहमान खां के बेटे आमिर अकील के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज हुआ है। संभल में बिजली चेकिंग के दौरान टीम ने बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे व वर्तमान में सपा के नेता अकीलुर्रहमान खां के घर पर छापा मारा। बिजली विभाग की टीम ने यहां बिजली चोरी करते पकड़े गए उनके बेटे के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं करीब दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बिजली चोरी की सूचना पर विभाग की टीम ने मारा छापा
Related Posts