CM Kejriwal के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, AAP घोटालों की सरदार -इकबाल

राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल और शाराब में घोटाला किया

0 203

नई दिल्ली 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर  मंगलवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। इसको लेकर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने जल और शाराब में घोटाला किया है। जिसकी अभी जांच चल रही है । ये घोटालों के सरदार है जो पकड़ गए।  उन्होंने कहा  केजरीवाल को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान  दिल्ली गेट के पास हजारों दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता हाथों में बेनर लेकर एकत्रित हुए और फिर वहां से दिल्ली सचिवालय की ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा की मांग को लेकर बढ़े लेकिन उनको पुलिस ने वाटर कैनन मारकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा लगाये बैरिकेड्स को तोड़ने पर डिटेन किया गया।

Leave A Reply