रेलकर्मियों ने स्वच्छता रैली से दिया ‘रिड्यूस, रीयूज़, रीसाइकल’ एवं इको-फ्रेंडली का संदेश

रैली में रेलवे कर्मचारी और सफाई मित्र सक्रिय रूप से रहे शामिल

761

Lucknow, (Mukesh Kumar): उत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी जं., अयोध्या धाम, उन्नाव, बाराबंकी, जौनपुर, शाहगंज, अमेठी सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सोमवार को “स्वच्छता जागरूकता रैली” निकाली गई। रैलियों के माध्यम से यात्रियों को ‘रिड्यूस, रीयूज़ और रीसाइकल’ का संदेश दिया साथ ही प्रदूषण कम करने और पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए इको-फ्रेंडली वस्तुओं के उपयोग के लिए जागरूक किया गया।

पीढ़ियों को उपलब्ध कराया जा सकता है स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य यात्रियों को यह बताना था कि प्लास्टिक उपयोग कम करके तथा पर्यावरण हितैषी वस्तुओं को अपनाकर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

Lucknow
Lucknow

रैली में रेलवे कर्मचारी और सफाई मित्र सक्रिय रूप से शामिल हुए तथा यात्रियों को प्लास्टिक उपयोग कम करने, पुन: उपयोग और रीसाइकल करने के महत्व के बारे में जानकारी दी।

लखनऊ स्टेशन पर स्वच्छोत्सव-2025 का आयोजन

Lucknow
Lucknow

इसी क्रम में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छोत्सव-2025 का आयोजन भी किया गया। इसमें सफाई मित्रों द्वारा वेस्ट रिसाइकलिंग से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इन कलाकृतियों का उद्देश्य लोगों को वेस्ट रिसाइकलिंग के महत्व से अवगत कराना और दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना है। लखनऊ मंडल में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” चलाया जा रहा है।

Comments are closed.