MLA शिवचरण गोयल ने मोती नगर में कोटा स्टोन सीढ़ियों का किया उद्घाटन

0 190

नई दिल्ली 

मोती नगर के 2 ब्लॉक में कोटा स्टोन की सीढ़ियों का शानिवार को विधायक शिवचरण गोयल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर गोयल ने सभी क्षेत्रीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के नेतृत्व में दिल्ली के सभी नागरिको को लगातार आधारभूत सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसमें बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य शामिल है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने विधायक शिवचरण गोयल की प्रशंसा की और उन्हें उनकी इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। वे इसे एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं जो नगर के विकास और सुधार के मार्ग में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

 

Leave A Reply