लखनऊ: महापौर से मिले नवनिर्वाचित महामंत्री शमील व उपाध्यक्ष सुखदेव, मृतक आश्रितों के नियुक्ति समेत सभी मांगों पर मिला यह आश्वासन!

इन सभी मांगों पर भी मिला आश्वासन, महापौर बोलीं- मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ है उनकी पूरी संवेदना

465

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित महामंत्री शमील एख़लाक व उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति समेत नगर निगम के सभी संवर्गों के कर्मियों की लम्बित मांगों और समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन भी सौंपा। महापौर ने तत्काल आश्रितों को नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया है। साथ ही अन्य लम्बित मांगों पर भी जल्द निर्णय कर कार्रवाई कराने के लिए संघ को आश्वस्त किया। यह जानकारी कर्मचारी संघ की मंत्री विजय लक्ष्मी ने दी।

इन सभी मांगों पर भी मिला आश्वासन, महापौर बोलीं- मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ है उनकी पूरी संवेदना

विजय लक्ष्मी ने बताया कि महापौर सुषमा खर्कवाल को सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर पदोन्नतियाँ, वर्ष 2005 के नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में जमा धनराशि को एनपीएस खातों में भेजा जाना व अन्य समस्याओँ के सम्बन्ध में ज्ञापन देकर वार्ता की गयी। महापौर ने मृतक आश्रित नियुक्ति व अन्य मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने के लिए संगठन को आश्वस्त किया। महापौर ने आश्वस्त किया कि मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदना है। तत्काल उनके आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान की जायेगी।

संघ के पदाधिकारियों से संस्था व कर्मचारी एवं नगर हित में मिलकर कार्य करने की अपील
इसके अलावा संघ के पदाधिकारियों से संस्था व कर्मचारी एवं नगर हित में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। अन्य लम्बित मांगों पर भी जल्द निर्णय कर कार्रवाई कराये जाने के लिए संघ को आश्वस्त किया। वहीं संगठन ने महापौर को कर्मचारी हित में दिए गए आश्वासन पर धन्यवाद भी दिया है।

Comments are closed.