लखनऊ: कमता के पास गली में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी, स्कूल जाने वाली छात्राएं भी परेशान
प्रदर्शन में पुरूषों के अलावा भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भी की नारेबाजी
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)
कमता में अयोध्या रोड के सामने गली में खुले देसी शराब के ठेके के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पुरूषों के अलावा भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि इसी गली से गुजरने वाली छात्राओं को भी हर समय किसी न किसी अनहोनी का डर सताता रहता है।
Related Posts
Comments are closed.