यूपी के सभी स्कूलों में छात्रों के लिए अनिवार्य हो सुरक्षा बीमा-आशीष तिवारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से संज्ञान लेने की मांग

655

Lucknow: केंद्र और यूपी के शिक्षा विभाग से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रत्येक छात्र के लिए सुरक्षा बीमा (ग्रुप इंश्योरेंस) अनिवार्य करने की मांग की गई है। समाजसेवी आशीष तिवारी ने यह मांग उठाई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सीएम योगी से संज्ञान लेने की मांग

इसके लिए आशीष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमेल के माध्यम से संज्ञान लेने का भी निवेदन किया है। साथ ही इस विषय पर विस्तार से चर्चा के लिए समय भी मांगा है।

कई जोखिमों का सामना करते हैं छात्र

आशीष तिवारी का कहना है कि “आज के समय में बच्चों को खेल-कूद, शैक्षिक यात्राओं और प्रयोगशालाओं में कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है। एक छोटी सी दुर्घटना भी परिवार के लिए आर्थिक और मानसिक संकट ला सकती है। इसलिए प्रत्येक छात्र के लिए बीमा योजना आवश्यक है।”

अभिभावकों को मानसिक राहत देने की पहल

आशीष तिवारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की पहल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और यह पहल अभिभावकों को मानसिक शांति प्रदान करेगी।

शिक्षा विशेषज्ञों ने पहल का किया स्वागत

शिक्षा विशेषज्ञों ने पहल का स्वागत करते हुए राज्य के सभी विद्यालयों में समान सुरक्षा बीमा लागू करने पर जोर दिया। अभिभावक संघों ने आशीष तिवारी की इस पहल को समय की आवश्यकता और बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह है प्रमुख मांग

1- प्रत्येक छात्र के लिए निश्चित बीमा कवर राशि।

2- आकस्मिक मृत्यु और स्थायी/अस्थायी विकलांगता की स्थिति में त्वरित आर्थिक सहायता।

3- अभिभावकों को पॉलिसी और लाभ की स्पष्ट जानकारी।

4- वार्षिक आधार पर पॉलिसी का नवीनीकरण और जागरूकता अभियान।

5- कर्नाटक के बेंगलुरु में BBMP ने सरकारी छात्रों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज की योजना बनाई है।

6- बीपीएल छात्रों को आयुष्मान भारत–आरोग्य कर्नाटक योजना के तहत वार्षिक ₹5 लाख तक का कवरेज मिलेगा।

Comments are closed.