लखनऊ: BBAU के स्थापना दिवस व अम्बेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि होंगे CM योगी, पूर्व छात्रों एवं सफल उद्यमियों को करेंगे सम्मानित
अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता होगी
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) 13 व 14 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाएगा। साथ ही 14 को अम्बेडकर जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिता होगी। इसी दिन दोनों कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रमों के उद्घाटन पर CM द्वारा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों एवं सफल उद्यमियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जायेगा।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने विवि की विकास यात्रा एवं आगामी उद्देश्यों के बारे में दी जानकारी
यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शुक्रवार को प्रेस मीट के दौरान दी। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा एवं आगामी उद्देश्यों के बारे में बताया। स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. के. एल. महावर ने बताया कि अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। जिसमें प्रतिभागियों द्वारा बाबा साहेब के राष्ट्रनिर्माण की संकल्पना एवं संवैधानिक प्रतिबद्धताएं विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे।
Related Posts

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं बुलंद शहर के सांसद डॉ. भोला सिंह, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, शिक्षाविद् एवं राज्य सभा सांसद डॉ. नरेंद्र जाधव और यूपी में समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरूण उपस्थित रहेंगे।
Comments are closed.