लखनऊ:पदभार संभालने के बाद नए जोनल अफसर का स्वागत,नगर निगम कर्मियों ने दी बधाई

नगर निगम कर्मचारी संघ के नेतृत्व में स्वागत

0 343

लखनऊ। अलीगंज स्थित नगर निगम कार्यालय जोन तीन में नए जोनल अधिकारी संजय कुमार यादव ने मंगलवार को पदभार सम्भाल लिया। उधर,नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मियों ने नए जोनल अधिकारी का स्वागत किया।
जोनल अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही कर्मचारियों की भी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
उप्र नगर निगम संघ कर्मचारी के नेतृत्व में जोनल अधिकारी का स्वागत किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री मो. रेहान, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, मंत्री राजीव रत्न, संरक्षक कंचन सक्सेना के साथ राजू बाल्मिकी, आकाश, भगवान दास ने नए जोनल अधिकारी का पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

 

Leave A Reply